Commodity News in Hindi – vyapartalks
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, चुनाव से पहले हुई मौज, जानिये 2 अप्रैल के ताजा भाव
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, चुनाव से पहले हुई मौज, जानिये 2 अप्रैल के ताजा भाव। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ महंगाई से मिली राहत। चलिए जानें कितने घटे सिलेंडर के भाव।
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
Commodity
News in Hindi – 1 अप्रैल से वित्त वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसी के साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव कम हो गए हैं। जी हां आपको बता दे की 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक गिर गए हैं। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1764.50 रुपए में मिल रहा है। जबकि पहले इसकी कीमत 1795 थी। इस तरह इस महंगाई में बड़ी राहत मिली है। चलिए जानते हैं अन्य शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव अब क्या है।
यह भी पढ़े- रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 1 अप्रैल से बदल जाएगा भुगतान का ये नियम, अब नहीं होगा कोई गड़बड़ घोटाला
कॉमर्शियल सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के भाव कम हो गए हैं। जिसमें आपको बता दे कि लखनऊ में कॉमर्शियल सिलेंडर के भाव 1770 रु है। जबकि पहले 1877.50 रु थे। वहीं कोलकाता की बात करें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव वर्तमान में 1879 रु है, जबकि पहले 1911 रु था। इसके बाद मुंबई में इस समय 1717.50 है जबकि पहले 1749रु थे। इसके अलावा चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर के भाव अभी 1930 रुपए है। इस तरह आप देख सकते हैं, अलग-अलग शहरों में कीमतो में कमी कम और ज्यादा हुई है। चलिए अब घरेलू गैस सिलेंडर का हाल जान लेते हैं।
घरेलु गैस सिलेंडर के भाव
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की बात की जाए तो 8 मार्च 2024 को इसमें ₹100 की कटौती हुई थी। लेकिन इसके बाद से कीमत वही बनी हुई है। जिसमें दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 803 रु, कोलकाता में 829रु, मुंबई में 802.50 रु और चेन्नई में 818.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत है।
यह भी पढ़े- सरिया का रेट घटा, घर बनाने में कम आएगा खर्चा, मिला सुनहरा मौका, जानिये आपके शहर के ताजा सरिया के रेट

Comments
Post a Comment