The Best Funny jokes in Hindi – vyapartalks

The Best Funny jokes in Hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी, पढ़िए एक क्लिक में....आज कल लोग बहुत ही ज्यादा बीमार होते रहते हैं क्योंकि आज कल की व्यस्त जिंदगी में सभी ने चैन से जीना छोड़ दिया है जिस कारण वे हमेशा तनाव से भरे रहते हैं और परेशान ही रहते हैं लेकिन जीवन में हंसना उतना ही जरुरी है जितना नियमित रूप से भोजन करना हंसने से हमारा वातावरण सकारात्मक बना रहता है और हम भी स्वस्थ रहते हैं इसलिए हम रोज आपके लिए काई सारे मजेदार जोक्स लेकर आते रहते हैं जिससे की आपका पूरा दिन खुशनुमा बना रहे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे।



पापा बेटे से- तुम्हें लड़की वाले देखने रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना।

लड़की के पिता लड़के से: बेटा कितना कमा लेते हो?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं!!!

बंता- अरे तू इतना मोटा कैसे हो गया
संता- हमारे घर में फ्रिज नहीं है ना
बंता- तो?
संता- कुछ बचा नहीं सकते, सब खाना पड़ता है…!!!

पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।



जीजा जी को खाना खाते देखकर साली साहिबा उनके पास पहुंची और उनसे पूछा

साली- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
फिर क्या था जीजा जी की इस तकलीफ के बारे में साली साहिबा ने अपनी दीदी को बता दी।
उसके बाद फिर से दो दिन से जीजा जी सिर्फ एक आंख से देख रहे हैं।

पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।

डॉक्टर- क्या बात है...?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई

इसी तरह Latest Optical Illusion Photos हिन्दी मे पाने के लिए https://vyapartalks.com/ पर जाए जाए।

Comments