दुनिया के सबसे ताकतवर इस फल की कीमत है 2 हजार रुपए, मक्खन जैसा स्वाद और पोषक तत्वों की भरमार के कारण पुरे विश्व में है मशहूर

दुनिया के सबसे ताकतवर इस फल की कीमत है 2 हजार रुपए, मक्खन जैसा स्वाद और पोषक तत्वों की भरमार के कारण पुरे विश्व में है मशहूर इस फल का नाम एवोकाडो है जिसे खाने से काफी बीमारियां आपके शरीर को छू भी नहीं पाएंगी। इसका स्वाद भी काफी बेहतरीन होता है इसे कई लोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी उपयोग करते हैं। यह एक तरह का विदेशी फल है जिसकी खेती आमतौर पर भारत में बहुत ही कम की जाती है लेकिन विदेशों में इसकी भारी डिमांड होने के कारण वहां इसकी खेती काफी ज्यादा होती है। इसकी खेती से इतनी ज्यादा आमदनी होती है की किसान इसकी खेती से बहुत ही कम समय में मालामाल बन जाते हैं।



कई बिमारियों से करता है रक्षा

Agriculture News in Hindi: एवोकाडो कई बिमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं कई ऐसी बीमारियां जिनका इलाज संभव नहीं होता ये फल उनसे शरीर को बचाता है। वैसे तो इसका अपना कोई स्वाद नहीं होता है लेकिन लोग इसे विटामिन्स और पोषक तत्वों के कारण खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं इससे लोगों को बहुत ही ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं जो उनके शरीर के लिए काफी आवश्यक होते हैं। वैसे तो ये दिखने में पूरी तरह निम्बू जैसा दिखाई पड़ता है लेकिन इसका स्वाद उससे बिलकुल ही अलग होता है।



कैसे की जाती है एवोकाडो की खेती

इस फल की खेती आज से करीब 5000 साल पहले शुरू की गयी थी जिसके बाद आज देश से विदेशों तक इसकी खेती करना लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि लोगों को इसकी खेती से बहुत ही ज्यादा लाभ होता है जिस कारण लोगों को इसकी खेती करना बहुत अच्छा लगता है। यह फल कोलंबिया, फ्लोरिडा, पेरू, इंडोनेशिया, कैलिफोर्निया, हवाई, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, हैती, चिली, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में उगाया जाता है। और यहीं से कई जगहों पर निर्यात भी किया जाता है। एवोकाडो की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री तक का तापमान उचित माना जाता है।  इसके पौधों की रोपाई करने के लिए खेत में करीब 90 सेमी x 90 सेमी के आकार के गड्डे खोदे जाते हैं और गड्ढों को 1:2 के अनुपात में गोबर कीखाद से ऊपर तक भर दिया जाता है। इसके पौधे लगाने के लिए इनकी दूरी 5 मीटर से 10 मीटर के बीच रखनी होती है। 

जानिए क्या है कीमत

इस फल की कीमत बाजार में 1500 से 2 हजार रुपए तक होती है विदेशों में इसकी कीमत और भी ज्यादा मिल जाती है जिससे किसानों की आय भी बढ़ जाती है। बाजार में इसका एक फल बहुत ही महंगा होता है जिस कारण लोग इसे आसानी से खरीद नहीं पाते हैं इसे ज्यादातर किसी अच्छी सब्जी को बनाने में ही उपयोग किया जाता है इसकी खासियत यह है की ये जल्दी खराब नहीं होता है जिस कारण इसे ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है।

एग्रीकल्चर  न्यूज़ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए https://vyapartalks.com/  पर क्लिक करे।

Comments