75 लाख लोगो को मिलेगा फ्री में गैस कनेक्शन, जानिये कैसे उठा सकते है आप भी लाभ
Sarkari yojna news in Hindi: 75 लाख लोगो को मिलेगा फ्री में गैस कनेक्शन, जानिये कैसे उठा सकते है आप भी लाभ सरकार कई तरह की लाभकारी योजना चला रही है। जिसका लाभ मुफ्त में उठाया जा सकता है। आइये जाने कैसे फ्री में गैस कनेक्शन मिल सकता है।
फ्री में मिलेगा गैस कनेक्शन
सरकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत कई तरह की सुविधाएँ दे रही है। इसी तरह महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना भी चल रही है। लेकिन अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0
का ऐलान हो चुका है। जिसके तहत 75 लाख लोगो को फ्री गैस कनेक्शन सरकार देने जा रही है।
फ्री गैस कनेक्शन सिर्फ इन महिलाओ को
इस योजना की भी शुरुआत सरकार ने गरीब महिलाओ को चूल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने के लिए किया है। यानि कि फ्री गैस कनेक्शन का लाभ बीपीएल कार्ड वाली महिलाओं को मिलेगा। लेकिन इसके लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक हो और उसका बीपीएल और राशन कार्ड बना हो तभी वह आवेदन कर सकती है। फिर आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची का प्रिंट, महिला का फोटो, बैंक डिटेल और फोन नंबर चाहिए होगा।
कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। जिसके लिए आपको उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जिसमें आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा आप उसे डाउनलोड करके उसे भरकर एलपीजी केंद्र पर जाकर, ऊपर बताये गए दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है। अगर आपके सारे दस्तावेजों सही पाएं गए तो आपको फ्री गैस कनेक्शन मिलने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। इस तरह आपको आसानी से फ्री गैस कनेक्शन का लाभ उठा सकते है।


Comments
Post a Comment