Latest weather news in Hindi: MP में अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में है भारी बारिश से बाढ़ के आसार

Latest weather news in Hindi: MP में अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में है भारी बारिश से बाढ़ के आसार मौसम विभाग ने हाल ही में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है जिसके चलते लोग काफी परेशान है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के आसार बने हुए है जिस कारण लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी गयी है। कल भी MP के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। जिससे कई जिलों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।



अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Latest weather news in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा जिससे कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस समय बंगाल की खाड़ी पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इसके कारण आने वाले तीन चार दिन पूर्वी और पश्चिमी मप्र में अच्छी बारिश हो सकती है। और इसी प्रेशर की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

इन जिलों में है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Latest weather news in Hindi: हाल ही में मौसम विभाग ने नरसिंहपुर जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी प्रकार बुरहानपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा, भोपाल आदि जिलों में भी बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिससे इन जिलों में आने वाले 5 दिनों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रह सकता है।

Comments