kheti kisani news in hindi: नकली DAP और यूरिया, से किसानों की बढ़ी परेशानी जानिए कैसे करें असली और नकली की पहचान
kheti kisani news in hindi: नकली DAP और यूरिया, से किसानों की बढ़ी परेशानी जानिए कैसे करें असली और नकली की पहचान आज कल बाजार नकली सामान बेचे जा रहे है जिनका प्रभाव किसानों की खेती पर हो रहा है। फसल कम निकलने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ जाता है। जिस वजह से किसान का काफी घाटा होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं की आप कैसे आसानी से असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।
जानिए कैसे करें नकली DAP की पहचान
kheti kisani news in hindi: बाजार में कई असली नकली प्रोडक्ट आ रहे हैं जिनकी पहचान आप इस तरीके से आसानी
से कर सकते हैं। जब आप DAP खरीदते हैं तो उसके कुछ दाने अपने हाथ पर रखे और
इसमें तम्बाकू का चुना मिलकर कुछ देर के लिए मसले इस दौरान इसमें तेज गंध निकले तो
ये असली DAP है वही पर असली DAP के दाने सख्त भूरे काले
रंग के होते है और ये आसानी से टूटते नहीं है जबकि नकली डीएपी के दाने आसानी से
टूट जाते है। इसी तरह इसकी पहचान कर आप आसानी से इससे बच सकते हैं।
ऐसे करें यूरिया की पहचान
kheti kisani news in hindi: यदि आप यूरिया खरीदते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए की असली यूरिया के दाने
चमकदार गोल और समान आकार के होते है जबकि पानी में घोलने पर ये आसानी से घुल जाते
है साथ में ही गर्म तवे पर डालने पर ये तुरंत पिंघल जाते है लेकिन नकली यूरिया के
दाने आसानी से नहीं पिंघलते है और पानी में भी आसानी से नहीं घुल पाते है। इस तरह
आप नकली यूरिया खरीदने से बच सकते हैं।
खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
किसानों को खाद यूरिया आदि
खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वो आसानी से होने वाले घाटे से बच
सकते हैं। आपको ध्यान रखना है की बीज एवं खाद उर्वरक हमेशा सरकार द्वारा परमिशन दी
गई दुकान से ही ख़रीदे इसमें नकली बीज खाद का रिस्क कम हो जाता है। और आपको अच्छे समान की
गारंटी भी मिल जाती है।
खेती किसानी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए https://vyapartalks.com/ पर क्लिक करे।

Comments
Post a Comment