अब मोदी सरकार बांटेगी 75 लाख फ्री गैस कनेक्शन, जानिए किसे मिलेगा ये फायदा और कितनी कम हो जायेंगी कीमतें

Commodity News in Hindi: अब मोदी सरकार बांटेगी 75 लाख फ्री गैस कनेक्शन, जानिए किसे मिलेगा ये फायदा और कितनी कम हो जायेंगी कीमतें हाल ही में सरकार ने LPG पर 200 रुपए की छूट देने का फैसला किया था और अब उज्ज्वला योजना के तहत भी सरकार 400 रुपए का गैस सिलेंडर दे रही है लेकिन अब महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है सरकार अब 75 लाख महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन देनेवाली है जिससे महिलाओं की काफी बचत होगी और उन्हें काफी सुविधा भी मिलेगी। ये कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत दिए जायेंगे जिससे महिलाएं काफी आत्मनिर्भर बन जाएँगी। इस प्रताव को मंजूरी भी मिल चुकी अब इस पर काम किया जायेगा जिसके बाद देश की 75 लाख महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिए जायेंगे। इस योजना में अगले तीन फाइनेंशियल ईयर में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। जिससे सरकार पर काफी बोझ भी पड़ेगा लेकिन यह काम चुनाव से पहले महिलाओं के लिए किया जायेगा जिससे वे सशक्त हो सकें।



75 लाख कनेक्शन बांटने का है टारगेट

उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को अब तक जितने भी गैस सिलेंडर दिए जा चुके हैं वे काफी आत्मनिर्भर बन चुकी हैं अब तक इस योजना के तहत कुल 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं और आने वाले अगले 3 वित्त वर्ष में 75 लाख कनेक्शन और दिए जाएंगे। जिससे महिलाओं को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा उनके गैस सिलेंडर के काफी पैसे बचेंगे जिससे वे अपने कई और काम कर सकेंगी इस योजना में पहला रिफिल और स्टोव फ्री दिया जायेगा। इसका खर्च ऑयल मार्केटिंग कंपनियां उठाती हैं जिसका पैसा सरकार उन्हें देती है इससे भी सरकार पर कुल 7210 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।



LPG की कीमतों पर क्या होगा असर

रक्षाबंधन के त्यौहार पर सरकार ने सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की छूट दी थी। जबकि उज्ज्वला योजना में ये छूट पहले से ही दी जाती रही है। इसके बाद दिल्ली में उपभोक्ताओं के लिए LPG सिलेंडर की कीमत 900 रुपये और उज्जवला योजना वालो के लिए महज 700 रुपये ही रह गई। LPG की कीमतों में अभी तक वैसे कोई बढ़ोतरी की नहीं गयी है लेकिन आने वाले समय में इसमें गिरावट जरूर देखी जा सकती है।

जानिए किसे मिलेगा फायदा

इस योजना का फायदा देश की सभी महिलाओं और सभी गरीब परिवारों को दिया जायेगा जिससे सभी को इसका लाभ मिल जायेगा और सभी को इसका बहुत ही ज्यादा लाभ भी होगा इसकी बचत से लोग अपना पैसा बचा सकेंगे और उसे कहीं और इन्वेस्ट कर सकेंगे। इस योजना के द्वारा लोगों में बचत की भावना भी आएगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं का नाम उज्ज्वला योजना में होना आवश्यक है वरना उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इसी तरह की लेटेस्ट Commodity News in Hindi की न्यूज हिन्दी मे पाने के लिए https://vyapartalks.com/ पर जाए।

Comments